कानपुर ,09 दिसम्बर । उप्र सरकार के मुख्यमंत्री आज कानपुर में प्रदेश योजनाओं का शुभारंभ कर रहे हैं । लेकिन सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जी ने श्रमिक-दिवस पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए ई-पेंशन पोर्टल को लागू करने की घोषणा कर सेवानिवृत्त तिथि को ही समस्त भुगतान कर कार्यालयोंके चक्कर लगाने से मुक्ति के आदेश दिये थे । जो समीक्षा के अभाव में हवा-हवाई हो गया । सी0एम0ओ0कानपुर नगर के अधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर से जनवरी 2022 से लेकर चार महिला स्वास्थ्य कर्मी सेवानिवृत्त हो गरीब है । आज शेष अवशेषों का भुगतान तो दूर पेंशन के अभाव में भूखों मरने की नौबत आ गयी है ।
उक्त आरोप सेवानिवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर के संयोजक बी एल गुलाबिया ने लगाते हुए बताया कि अधिकारी मूकदर्शक बने रहकर सरकार की योजनाओं की धज्जियां उड़ा रहे हैं ।
गुलाबिया ने निदेशक,प्रशासन,स्वास्थ्य एवं चिकित्सा तथा परिवार कल्याण उ प्र शासन के साथ,कानपुर मण्डल के आयुक्त जी को पञ भैजकर मांग किया कि मुख्यमंत्री की ई-पेंशन पोर्टल को लागू न करने वाले कर्मचारी/अधिकारी के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही किया जाय ।
