फतेहपुर । पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर गैर इरादतन हत्या के आरोपी एक युवक को गिरफ्तार कर लिया । कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया ।
शनिवार की सुबह मुखबिर की सटीक सूचना पर कोतवाली क्षेत्र के बरेठी गांव के समीप से कोतवाली बिंदकी के वरिष्ठ उप निरीक्षक अर्जुन सिंह ने पुलिस बल के साथ धारा 304 गैर इरादतन हत्या के वांछित अभियुक्त धर्मेंद्र सिंह यादव पुत्र जगदीश सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया गया ।
इस मामले में एसएसआई अर्जुन सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गैर इरादतन हत्या के अभियुक्त धर्मेंद्र सिंह यादव को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही करने के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया ।
