फतेहपुर । खेत में चारा काटने गए युवक को सांप ने काट लिया हालत बिगड़ी तो इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के खुरमाबाद गांव में शनिवार की दोपहर करीब खेत में चारा काटने गए युवक प्रदुमन शर्मा उम्र 21 वर्ष पुत्र रामचंद्र शर्मा को सांप ने काट लिया सांप के काटने के बाद युवक की हालत बिगड़ी तो परिजनों में हड़कंप मच गया । आनन-फानन में निजी वाहन से लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया ।
काफी देर के बाद युवक की हालत में कोई खास सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर के लिए रेफर कर दिया ।
