फतेहपुर । खखरेरू थाना क्षेत्र के परवेजपुर गांव में मां के साथ खेत गयी मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म कर एक ब्यक्ति फरार हो गया । परिजनों ने थाना पहुंच तहरीर देकर दर्द बया किया । तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त की तलाश में जुट गई है ।
मिली जानकारी अनुसार खखरेरू थाना अंतर्गत मखउवा थाना धाता गांव निवासी राम भरोसे उम्र लगभग 30 वर्ष के खिलाफ पुलिस ने पीड़िता की मिली तहरीर पर आरोपी के खिलाफ 376 ए बी,5/6 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी है । वही बताया जाता है कि 6 वर्षीय बालिका अपनी मां के साथ खेत में गयी हुई थी ।
वही अरहर के खेत में आरोपी बालिका को बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म बाद बालिका की हालत गंभीर देखकर वह फरार हो गया । खून से लथपथ बालिका की चीख पुकार की आवाज सुनते ही मौके पर पहुंची मां ने उसकी हालत देखकर आश्चर्य चकित हो गई । हालत बिगड़ते देख कर आनन फानन में परवेजपुर पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दिया ।
वही पीड़िता की मिली तहरीर पर चौकी प्रभारी ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली । लेकिन तब तक में दुष्कर्म का आरोपी फरार हो गया था ।
वही प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है । अभियुक्त को तलाश किया जा रहा हैं ।
