फतेहपुर/बिंदकी । शासन की मंशा के दृष्टिगत तहसील बिंदकी के अन्तर्गत ग्राम डीघ में प्रशासन और पुलिस द्वारा अतिक्रमण कर विशेष अभियान चलाया गया ।
जिसके तहत खेल कूद के मैदान के दो मैदान,भीट,पानी की टंकी ,तालाबी भूमि आदि को ख़ाली कराया गया एवं कई महीनों से लम्बित अन्त्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य भी प्रारम्भ कराया गया ।

इस मौके मे प्रशिक्षु उपज़िलाधिकारी शुभेंद्र गोपाल,थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह,नायब तहसीलदार रवि प्रजापति,नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी के आलावा राजस्व एवं पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियान का संचालन किया गया ।
