फतेहपुर । 23 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री सर्व. चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस को किसान दिवस के रुप में मनाया जाएगा ।
यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी फतेहपुर श्रीमती श्रुति ने बताया कि शासनादेशानुसार स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह (भूतपूर्व प्रधानमंत्री) के जन्म दिवस 23 दिसंबर 2022 को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाए जाने हेतु निर्देश दिए गए हैं ।इसके परिपालन में जनपद स्तर पर 23 दिसंबर 2022 को मध्यान्ह 12:00 बजे से प्रेक्षागृह सभागार में किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया जायेगा । जिसमें कृषि,उद्यान,पशु पालन,मत्स्य,रेशम एवं शाकभाजी उत्पादन में चयनित कृषकों को सम्मानित किया जाएगा तथा किसान प्रदर्शनी भी आयोजित की जायेगी । इस अवसर पर कृषि विविधीकरण औद्यानिक खेती के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कृषको को भी सम्मानित किया जाएगा ।
उन्होंने किसान बन्धुओ से अपील किया कि किसान सम्मान दिवस में अधिक से अधिक किसान भाई सहभागिता करके अवसर का लाभ उठाये ।
