फतेहपुर । 21 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा किसान दिवस ।
यह जानकारी देते हुए उप निदेशक कृषि श्री राम मिलन सिंह परिहार ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों की समस्या के निराकरण के लिए प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया जाना है । इसके क्रम में 21 दिसंबर 2022 को मध्यान्ह 12:00 से 2:00 तक विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया जाएगा किसान दिवस का आयोजन किया जायेगा ।
किसान दिवस में किसानों की समस्या के निदान हेतु बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं विशेषज्ञों द्वारा अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी तथा कृषको की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाएगा ।
