अमौली-फतेहपुर : विकासखंड अमौली के ग्राम बुढवां में पौराणिक सुखाई तालाब का आज प्रदेश के राज्य कारागार मंत्री ने निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था कराने का निर्देश देकर रास्ते में गंदगी को देखकर अपनी नाराजगी व्यक्त किया ।
प्रदेश के राज्य कारागार मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने आज अमौली विकासखंड के ग्राम बुढवा में जाकर पौराणिक सुखाई तालाब का निरीक्षण किया और वहां गंदगी देख तत्काल प्रभाव से सफाई कराने का निर्देश दिया । राज्यमंत्री का पारा उस समय चढ गया जब उन्होंने गांव के रास्तों में गंदा पानी व कूडा देखा ।
राज मंत्री ने संबंधित अधिकारियों के साथ जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी को भी फोन करके तत्काल प्रभाव से पौराणिक तालाब के रखरखाव व सफाई के लिए निर्देश दिया । उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही इस ओर कदम नहीं उठाए गए तो मजबूर होकर उनके खिलाफ कार्रवाई करानी होगी ।
