फतेहपुर । वरिष्ठ कोषाधिकारी फतेहपुर ने बताया कि समस्त पेंशनरों जो कोषागार फतेहपुर से पेंशन प्राप्त करते हैं उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु 17 दिसम्बर शनिवार को प्रातः 11.00 बजे से विकास भवन फतेहपुर के सभा कक्ष में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया है । जिसमें जनपद के प्रमुख कार्यालयाध्यक्षों एवं जिले के सभी पेंशनर संगठनों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है । ताकि पेंशनरों की ऐसी समस्याएं जिनका निस्तारण कार्यालयाध्यक्षों द्वारा किया जाना है । उनकी सुनवाई हो सके और समुचित कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके ।
