बिन्दकी/फतेहपुर । यदि किसानों मजदूरों तथा पीड़ितों की समस्याएं हल नहीं की गई तो किसान मजदूर मोर्चा चुप बैठने वाला नहीं है । सड़कों पर उतरकर संघर्ष करने का काम करेगा ।

यह बात आज बुधवार को बिंदकी तहसील परिसर में किसान मजदूर मोर्चा की पंचायत को संबोधित करते हुए मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल ने कहा ।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा समस्या हल करने का बार-बार आश्वासन दिया जाता है । लेकिन कोई भी समस्या हल नहीं होती है । उन्होंने कहा कि विधवा तथा दिव्यांग पेंशन को बढ़ाकर ₹5000 प्रतिमाह किया जाए। प्रत्येक जिले में संचालित मेडिकल कॉलेज इंजीनियरिंग कॉलेज व अन्य संस्थानों पर जनपद के ही स्थानीय लोगों की नियुक्ति की जाए ।
उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बरात साथियों तथा अन्य कारकों में में टक्कर में सवारी बैठाने पर जो रोक लगाई गई है यह पूरी तरह से गलत है । दुर्घटनाएं हैं ट्रेन से भी होती है ट्रक से भी होती है तो इसका मतलब यह नहीं कि ट्रेन बंद कर दिए गए हो या ट्रक बंद कर दिए गए हो ।
उन्होंने मांग किया कि उत्तर प्रदेश सरकार तत्काल रुप से ट्रैक्टर में सवारी बैठाने के प्रतिबंध को समाप्त करने का काम करें ।
उन्होंने जनपद की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने की मांग की और कहा कि अभी भी जनपद के अधिकांश सरकारी अस्पतालों में मरीजों को पर्याप्त और अच्छी दवाई उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं । जिसके चलते मरीज परेशान रहते हैं ।
उन्होंने कहा कि ताज्जुब की बात है कि 12 साल गुजर गए बाईपास महज सौ मीटर अधूरा है । लेकिन शासन-प्रशासन अधूरे बाईपास को बनवाने में पूरी तरह से फेल नजर आता है ।
उन्होंने कहा ज्ञापन के माध्यम से कई बार बाधा सागर मार्ग को ठीक कराने की मांग की गई लेकिन बाधा सागर मार्ग अभी भी जर्जर है । लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है । इसके अलावा उन्होंने पूरे उत्तर प्रदेश में शराब तथा नशे को पूरी तरह से प्रतिबंध करने की मांग की और कहा कि शराब मुक्ति होने से ही देश और समाज का कल्याण होगा ।
इस मौके पर किसान मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल,प्रयागराज मंडल सचिव महावीर,जिला सचिव स्थित गोपाल,तनवीर अहमद,सदाशिव विश्वकर्मा,रामलाल,अमित कुमार,जंग बहादुर कुशवाहा,राहुल पटेल,सगीर अहमद,कल्लू गौतम,तेजपाल सक्सेना,गजराज पाल,श्रीपाल,भोली देवी , किरण देवी,राम बहादुर,विमलेश कुमार सोनकर,नीरज पटेल किसान मजदूर मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
