फतेहपर । औग थाना क्षेत्र के गांव डेलेमऊ के समीप सड़क खंती में शव बरामद हुआ है । मृतक की बाइक भी पास में मिली है ।
मिली जानकारी के अनुसार थाना औंग क्षेत्र के खदरा गांव से लगभग 200 मीटर दूर डेलेमऊ गांव के समीप बुधवार की सुबह ग्रामीण शौच क्रिया के लिए खेतों की तरफ जा रहे थे । उसी दौरान उन्हें रोड की पटरी पर लवारिश बाइक पड़ी हुई देखी तथा पटरी के नीचे खड्ड पर एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा तो गांव में हड़कंप मच गया ।
सैकड़ों की तादाद पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए तथा सूचना पाकर थाना प्रभारी निरीक्षक जयचंद भारती अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और युवक की शिनाख्त का प्रयास किया तो युवक की जेब पर पड़े हुए आधार कार्ड के आधार पर युवक की पहचान लवकुश कुमार पुत्र राम प्रताप निवासी ग्राम पनेरुआ थाना जहानाबाद के रूप पर कर परिजनों को सूचना दी । तब परिजन मौके पर पहुंच बताया कि लवकुश कुमार एक वैवाहिक कार्यक्रम में कुलदीप की पुत्री होलापुर औंग निवासी के यहां बारात में शामिल होने आया था । शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया । वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है ।
