फतेहपुर । बिंदकी पुलिस ने धर्मांतरण के अभियुक्त के घर धारा 82 की नोटिस चस्पा कर दी जिसमें स्पष्ट किया गया है कि धर्मांतरण के अभियुक्त और उसकी पत्नी जल्द कोर्ट में हाजिर नहीं हुई तो घर में कुर्की की जाएगी ।
बुधवार को बिंदकी कस्बे के निकट स्थित फरीदपुर गांव में फतेहपुर शहर के कचहरी चौकी इंचार्ज रामनरेश सिंह तथा हरिहरगंज चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और धर्मांतरण के अभियुक्त रामप्रताप पुत्र चंद्रभूषण रैदास के घर धारा 82 की नोटिस चस्पा की ।
जिसमें कहा गया कि धर्मांतरण के अभियुक्त भानु प्रताप तथा उनकी पत्नी अंजू रानी दोनों फरार चल रहे हैं कोर्ट द्वारा दी गई नोटिस में स्पष्ट किया गया है यदि दोनों अभियुक्त कोर्ट में हाजिर नहीं हुए तो घर में कुर्की की जाएगी ।
