फतेहपुर । राज्य शिक्षा संस्थान प्रयागराज में प्राथमिक स्तरीय वैदिक गणित पर आधारित शिक्षक-प्रशिक्षण मॉड्यूल के निर्माण व विकास हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमे वैदिक गणित के लिए मॉड्यूल का लेखन किया गया ।
इस लेखन कार्य में फतेहपुर जनपद के नवाचारिक एकेडमिक रिसोर्स परसन डॉ० सुनील कुमार तिवारी शामिल हुए ।
डॉ० सुनील कुमार तिवारी ने उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पढ़ाई जाने वाली किताबों एवं प्रशिक्षण मॉड्यूल में लेखन कार्य किया हैं ।
डॉ० सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में गणित विषय कों अधिकांशतः दाशमिक प्रणाली से पढ़ाया जा रहा हैं । लेकिन अब सरकार द्वारा वैदिक गणित के द्वारा गणित विषय की संक्रियाओ जोड़,घटाना,गुणा ,लघुतम समापवतर्य,महात्तम समापवर्तकआदि कों पढ़ाये जाने के लिए मॉड्यूल तैयार किया हैं । इसके लिए शिक्षकों कों प्रशिक्षित किया जायेगा ।
राज्य शिक्षा संस्थान प्रयागराज के प्राचार्य/उपनिदेशक नवल किशोर ने बताया कि वैदिक गणित के द्वारा गणनाओ कों सरल एवं त्वरित किया जा सकता हैं । बच्चे वैदिक गणित के द्वारा गणित विषय कों आसानी से सीख सकते हैं इसके लिए एक मॉड्यूल तैयार किया गया हैं । जिसके द्वारा शिक्षकों कों प्रशिक्षित किया जायेगा इससे शिक्षक एवं छात्र दोनों लाभान्वित होंगे । मॉड्यूल के लेखन में डॉ० सुनील कुमार तिवारी का कार्य नवाचारिक एवं सराहनीय रहा हैं ।
