फतेहपुर । जरुरत मंद मरीज को सर्व फार ह्येमेनिटी ने किया रक्तदान । एमरजेंसी केस में बृजेश कुमार श्रीवास्तव पुत्र राम प्रकाश श्रीवास्तव निवासी ज्वालागंज जिला फतेहपुर है मरीज बृजेश जिला अस्पताल फतेहपुर में भर्ती है मरीज बृजेश को किडनी में इंफेक्शन के कारण (डायलिसिस) हर महीने रक्त की अवश्यकता पड़ती है इसी कारण डॉक्टर ने मरीज को एक यूनिट ए पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता बताई ।
मरीज के परिवार वाले रक्तदान के लिए सक्षम नही थे और जिला अस्पताल में ए पॉजिटिव रक्त उप्लब्ध नही था । जिसके चलते मरीज के तीमारदार मरीज की पत्नी वंदना श्रीवास्तव काफी परेशान थी तभी मरीज के तीमारदार वंदना को कुमार शेखर के माध्यम से सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम का नंबर टीम प्राप्त हुआ मरीज के तीमारदार वंदना का फोन टीम के पास आया और टीम ने देर न करते हुए केस की जांच की डॉक्टर से बात के बाद डॉक्टर ने बताया मरीज को तुरन्त ए पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता है । उसके बाद केस की जानकारी सर्व फार ह्यूमैनिटी ग्रुप में साझा की ग्रुप में केस साझा करते सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम के सदस्य राहुल सिंह जो कि खम्भापुर फतेहपुर निवासी है ।
केस देखते ही राहुल ने कहा मेरा रक्त समूह ए पॉजिटिव है और देर न करते हुए रक्तदान के लिए जिला अस्पताल के रक्तकोष पहुचे और जरूरतमंद मरीज बृजेश के लिए रक्तदान किया । जिससे मरीज बृजेश को समय से रक्त उपलब्ध हो सका । मरीज के तीमारदार ने टीम सर्व फार ह्यूमैनिटी के कार्यो की सराहना की ।
टीम से गुरमीत सिंह,अभिलाष,यदुवेन्द्र,रुद्र प्रताप,शेखर व रक्तकोष से अशोक शुक्ला, स्वाती, दीपाली व मरीज के तीमारदार वंदना श्रीवास्तव उपस्थित रहे ।
