फतेहपुर । व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न हुई । अपर पुलिस अधीक्षक अनिरुद्ध कुमार के अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में संपन्न हुई बैठक ।

बैठक में तय हुआ कि जाम की स्थिति को देखते हुए शहर सहित खागा, बिन्दकी के सभी प्रमुख चौराहों के चारो ओर 100 मीटर की दूरी पर नहीं लगेंगे फल सब्जी इत्यादि के ठेले व नहीं होगा अतिक्रमण ।

बैठक में आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ला,युवा के जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता समाजसेवी,शहर अध्यक्ष प्रमोद गुप्त,मिंटू सोनी,चंदन सिंह,धर्म सिंह,अखिलेश तिवारी,गुड्डू गुप्ता,आशीष जी,महीला व्यापार मंडल की शहर अध्यक्ष ऊषा राजपूत,महामंत्री ज्ञाना पासवान,मंत्री ममता श्रीवास्तव,अंजुम जी सहित भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहें ।
