फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान पर थाना प्रभारी निरीक्षक धाता प्रवीण कुमार सिंह एवं उप निरीक्षक यश करण सिंह व संजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर डेंडासाई निदौरा मार्ग के किनारे एक खंडहर बृहद गांव सरवन पुर निदौरा में दबिश देते हुए अब्बास पुत्र रहीम बक्स उम्र लगभग 36 वर्ष निवासी सरवनपुर निदौरा थाना धाता जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से दो नाजायज देसी तमंचा 315 बोर,एक अर्ध निर्मित तमंचा 312 बोर,दो जिंदा कारतूस 315 बोर,निहाई,लोहे की पंखी,हथोड़ा छोटी हथौड़ी,समशी,पेचकश,पिलास,छेनी,चार कटे हुए लोहे के पाइप,स्क्रू,ब्लेड,कोयला सहित अधजली जली हुई मोमबत्ती को बरामद करते हुए स्थानीय थाना पहुंच अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया ।
क्षेत्राधिकारी खागा ने बताया कि धाता क्षेत्र में अभियुक्त अब्बास द्वारा अवैध रूप से संचालित शस्त्र फैक्ट्री को पकड़ते हुए निर्मित व अर्ध निर्मित शस्त्रों सहित उपकरणों को बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया है । इसके पूर्व भी अवैध शस्त्र फैक्ट्री में अब्बास को शस्त्र बनाने के दौरान गिरफ्तार किया गया था । जिसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है ।
