फतेहपुर । विजयीपुर विकास खण्ड के कम्पोजिट विध्यालय शिवपुरी मे जल जीवन मिशन के अंतर्गत समन्यव्यक मनीष कुमार शुक्ल,ग्रमीण विकास शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित जल जीवन मिशन (हर घर जल) के अंतर्गत स्वच्छ पेय जल जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया । जिसमेँ बच्चो द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर ग्रामीणों को जागरुक किया गया । बच्चो को पानी की शुद्धता के महत्व एवं दूषित जल के प्रयोग से होने वाली जल जनित बिमारियों एवं बचाव के तरीको से जागरूक किया । इस मौके पर विध्यालय के सभी अध्यापकगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।
