फतेहपुर । विकास खण्ड खजुहा में ब्लाक प्रमुख श्रीमती सुनीता,सुश्री प्रगति मिश्रा,जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने सयुंक्त रूप 50 दिव्यांगो को ट्राइसाइकिल वितरण किया ।

ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सुनीता जी द्वारा 50 चिन्हित दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल प्रदान कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । दिव्यांगजन अधिकारी ने बताया कि ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्यतः पैरों एवं कमर के निचले हिस्से से दिव्यांग ,दिव्यांगजनों को लाभ पहुँचाया गया है ।
इस अवसर पर रामकृपाल,सहायक विकास अधिकारी,अभिषेक मिश्रा,कनिष्ठ सहायक एवं नागेश्वर कुमार चतुर्थ श्रेणी आदि उपस्थित रहे ।
