फतेहपुर । जिला तकनीकी समन्वय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्री सूरज पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
बैठक में वर्षा जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन/कृत्रिम भूजल रिचार्ज हेतु मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजनांतर्गत 113 शासकीय एवं अर्धशासकीय भवनों पर रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली पर विस्तार से चर्चा की गयी ।
उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार वर्षा जल संचयन एवं भूजल संवर्धन के लिए चिन्हित 35 शासकीय एवं अर्ध शासकीय भवनों पर रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली द्वारा भूजल रिचार्ज करने के लिए बनाया जाना है । सभी मानकों को पूरा करने वाले भवानो को चिन्हित करके कार्य कराया जाय । गिरते हुए भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए नागरिको को वर्षा जल संचयन के लिए जागरूक किया जाय ताकि भविष्य में पानी की कमी न होने पाए । पृथ्वी के जल के दोहन के दुष्परिणामो के बारे में लोगो को जागरूक किया जाय । खंड विकास अधिकारी अपने स्तर से भूजल रिचार्ज के लिए कार्य कराए ।
इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी,अधिशाषी अभियंता लघु सिंचाई,डीसी मनरेगा,खंड विकास अधिकारी सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे ।
