फतेहपुर । “सुशासन सप्ताह”(19 से 25 दिसंबर 2022 तक) प्रशासन गांव की ओर” मनाये जाने हेतु अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) श्री विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में एक आवश्यक बैठक अधिकारियों के साथ संपन्न हुई ।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 25 दिसम्बर को “सुशासन दिवस” मनाया जाता है । इसके अंतर्गत प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग भारत सरकार द्वारा सुशासन सप्ताह के सफल क्रियान्वयन हेतु आपस मे समन्वय बनाते हुए टीम भावना के साथ कार्य करें ।
उन्होंने कहा कि खंड विकास स्तर/तहसील स्तर पर सुशासन संम्बंधी कार्यक्रम किया जाना है । जिसमे केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को अधिकारी अपने अपने विभाग से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे साथ ही लाभान्वित कराएंगे ।
उन्होंने कहा कि आईजीआरएस,मुख्यमंत्री संदर्भित पोर्टल,ऑफ लाइन प्राप्त लोक शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण समय से सुनिश्चित कराये । शिकायतों के निस्तारण में यदि मौके पर गए है तो संबंधित फोटो ग्राफ्स भी पोर्टल पर अपलोड करें । शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता को संतुष्टि नियमानुसार दिलाए । नागरिको को बेहतर तरीके से सेवाएं दे । नागरिको को सेवाओ देने के लिए जो भी नवाचार किया गया है । उसके फोटोग्राफ उपलब्ध करा दे ताकि पोर्टल पर अपलोड किया जा सके । 23 दिसंबर 2022 को सुशासन से संबंधित जिले में एक कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा । सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर किये गए आयोजन की गतिविधियां को प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए ।
इस अवसर पर समस्त उपजिलाधिकारी,सीओ सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे ।
