फतेहपुर । राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर में कौशल विकास मिशन की वेवसाइट पर आवेदन करने वाले छात्रों की प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा विधायक विकास गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया ।
इस दौरान प्रतियोगी छात्रों मे प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वालों को पदक,प्रमाण पत्र व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।
विधायक विकास गुप्ता ने इस मौके पर छात्रों का उत्साह वर्धन किया । संस्थान के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने संस्थान कर्मियों,प्रतिभागियों व विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया ।
