फतेहपुर । श्री राम भक्त सेवा समिति के अध्यक्ष ओम जी हिन्दू ने बिंदकी विधानसभा में विकास खण्ड तेलियानी के खानपुर गांव में प्राचीन रामलीला का फीता काटकर व पूजन अर्चना कर शुभारंभ किया ।

श्रीराम भक्त सेवा समिति के अध्यक्ष ओम जी हिंदू ने शुभारंभ करते हुए लोगों से श्रीराम के आदर्शों को जनजीवन में अपनाने की अपील की ।
उनके साथ रामलीला कमेटी के ओम प्रकाश,हेमंत व ग्राम प्रधान रामराज समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
इसके साथ ही श्री राम भक्त सेवा समिति के जतिन भदौरिया ,सोनू सैनी,बराती लाल,धीरेन्द्र सिंह,अमन सैनी मौजूद रहे ।
