बिंदकी/फतेहपुर । नगर पालिका परिषद बिंदकी की अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप ने जरुरतमंद गरीब नगर वासियों में कंबल वितरण किया ।
इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी निरुपमा प्रताप ने कहा गरीब लोगों को ठंड से राहत दिलाने के लिए कंबल व सर्दी के कपड़ों का वितरण करना मानवीय आधार पर प्रमुखता से हर सक्षम व्यक्ति को करना चाहिए ।
नर सेवा ही नारायण सेवा है इससे बड़ा कोई धर्म नहीं है । हर व्यक्ति को जरुरतमंदों का सहयोग करना चाहिए ।
इस मौके पर कार्यालय अधीक्षक मनोज शुक्ला,कृष्ण मुरारी साहू सहित अनेक लोग मौजूद रहे ।
