बिन्दकी/फतेहपुर,17 दिसम्बर । नगरपालिका परिषद बिंदकी के विकास हेतु नगर विकास उत्तर प्रदेश शासन ने पं. दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना में चयनित कर वर्ष 2022-23 के लिए चार करोड़ की बड़ी धनराशि आवंटित की है ।
नगर विकास मंत्रालय द्वारा जारी पत्र में इस आशय की जानकारी देते हुए बताया गया है कि पं. दीनदयाल आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत चयनित कर बिन्दकी नगर पालिका परिषद को नगर के विकास के लिए चार करोड़ रुपए की धनराशि आवंटित की गई है ।
नगरपालिका परिषद की अधिशाषी अधिकारी निरुपमा प्रताप ने बताया कि पं. दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत नगर पालिका परिषद बिन्दकी को योजना में चयनित कराने में बिन्दकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी का अथक प्रयास और चेयरमैन मुन्ना लाल सोनकर का सहयोग सराहनीय रहा है । जिसका परिणाम है कि नगर पालिका परिषद को अवस्थापना सुविधाओं व नगर विकास के लिए चार करोड़ रुपए की धनराशि आवंटित की गई है ।
