जहानाबाद/फतेहपुर,17 दिसम्बर । जहानाबाद कस्बा में आज जन चौपाल कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल से कस्बा के व्यापारियों ने मुख्य तिराहा लालूगंज में पुलिस चौकी खोले जाने की मांग की जिससे सुरक्षा तंत्र को मजबूत बनाया जा सके । व्यापारियों ने कस्बा की प्रमुख बाजारों में सीसीटीवी कैमरा लगवाए जाने की भी मांग की । बैठक में व्यापारियों ने बताया कि प्रमुख बाजार लालूगंज में वर्ष 2002 तथा 2006 में हुई हत्यायुक्त डकैती के साथ-साथ व्यापारिक प्रतिष्ठानों में हुई चोरियों की घटनाओं का सीसीटीवी नहीं होने से आज तक खुलासा नहीं हो पाया है ।
कस्बे में आए दिन बाइक चोरी,मोबाइल छिनैती जैसी घटनाओं को चोर तथा लुटेरे अंजाम दे देते रहते हैं । अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों का लगाया जाना नितांत आवश्यक है । वही पुलिस चौकी की स्थापना किया जाना भी सुरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक है ।
इस मौके पर प्रमुख रूप से जन उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकुंदगोपाल गुप्ता,मिश्रा गुट व्यापार मंडल अध्यक्ष सतीश चंद्र गुप्ता,भाजपा मंडल अध्यक्ष लाल सिंह सूर्यवंशी,पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश बाजपेई,सभासद महेश चौरसिया,अरविंद निषाद सभासद प्रतिनिधि,रामेंद्र नाथ पांडेय,शिव कुमार त्रिवेदी ,राम बली निषाद,राम सजीवन गौड़,अनिल कुमार सर्राफ,सतीश सैनी,सर्वेश सोनकर,मोना शुक्ला,देवरती निषाद,गीता गुप्ता, सीता उमराव सहित दर्जनों की तादाद पर लोग मौजूद रहे ।
