फतेहपुर । बिन्दकी अधिवक्ता संघ ने तहसील दिवस में जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर तहसील परिसर के दक्षिणी व पश्चिमी छोर बाउंड्री वॉल पर दो महिला व तीन पुरुष स्वच्छता घर बनाए जाने की मांग की है ।

जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति को दिए गए ज्ञापन में आम महिला पुरुष वादकारियों व अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए दो महिला व तीन पुरुष स्वच्छता घर (सुलभ काम्प्लेक्स) तहसील परिसर के दक्षिणी पश्चिमी छोर बाउंड्री वॉल पर निर्माण कराए जाने की मांग की है ।
ज्ञापन देने वालों में बिन्दकी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान,महामंत्री राम नारायण अग्रिहोत्री,उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल वर्मा, पूर्व अध्यक्ष विप्र नारायण तिवारी, प्रेम बाबू, लोकेंद्र पाल सिंह,शैलेन्द्र अग्निहोत्री व अरुण द्विवेदी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे ।
