बिन्दकी/फतेहपुर,18 दिसम्बर । जामुन के पेड़ से लकड़ी तोड़ रहे एक अधेड़ व्यक्ति का पैर फिसल गया और गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया । यह जानकारी जब परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया । अधेड़ की हालत गंभीर देख आनन-फानन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया ।
जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खुरमाबाद गांव निवासी सुरेश कुमार उम्र 55 वर्ष पुत्र स्वर्गीय महादेव गांव के ही पास जामुन के पेड़ में चढ़कर लकड़ी तोड़ रहा था । अचानक उनका पैर फिसल गया और पेड़ से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया ।
यह जानकारी जब परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया । परिजन अधेड़ की हालत गंभीर देख इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया ।
