– खेलों से छिपी प्रतिभाओं में आता है निखार- राकेश सचान ।
फतेहपुर (चौडगरा) । वानी इंटरनेशनल एकेडमी अलीपुर में आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने मशाल प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया ।
उन्होंने विभिन्न स्कूलो से आये 450 प्रतिभागियों का उत्साह बढाया । मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा यह विद्यालय ग्रामीणांचल में वरदान साबित हो रहा है । अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा के लिए दूर शहरों में पलायन करने वाले बच्चों का पलायन रुक गया है और उत्तम शिक्षा मिल रही है ।
कहा विद्यालय के संस्थापक स्व.राजेंद्र सिंह का सपना साकार हो रहा है।उन्होंने हमेशा ही शिक्षा को महत्व दिया।कैबिनेट मंत्री ने कहा खेलकूद से बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा में निखार के आती हैं जिससे उनको आगे तक पहुंचाया जा सकता है ।
इस मौके पर विद्यालय प्रबन्धक धीरेंद्र प्रताप सिंह व वीरेंद्र प्रताप सिंह ने प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया । खेलकूद मे कबड्डी फाइनल मे वाणी एकेडमी और सेंट मैरी एवं खो खो बालिका वर्ग मे भी यही विद्यालय पहुँचे है ।
डायरेक्टर वीरेंद्र प्रताप सिंह बताया रेस,ऊचीकूद,लंबीकूद का फाइनल बुद्धवार को खेला जायेगा । इसी के साथ पुरस्कार वितरण व समापन होगा ।
नगर पालिका बिंदकी चेयरमैन मुन्नालाल सोनकर,पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह गौतम,जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह,रिंकू लोहारी,डॉ.राम शरण सिंह,मुन्ना सिंह आदि उपस्थित रहे ।
