फतेहपुर से रवीन्द्र त्रिपाठी की खास रिपोर्ट
फतेहपुर् । कानपुर से फतेहपुर जाने के लिए परिवहन विभाग की बसें विभागीय आदेश को बलाएं ताख रख अभी भी ओवर ब्रिजों के ऊपर से गुजर रही है । यात्रियों को पुल के ऊपर ही उतार देती है जबकि यात्रियों से किराया निर्धारित स्टापेज का लेती है ।
इस समस्या को देखते हुए भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रमुख रेवाड़ी बुजुर्ग निवासी अजीत सैनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करके सभी रोडवेज बसो को हाईवे पर बने सभी स्टापेज चौराहों मे बने ओवर ब्रिजों के नीचे से चलाने की मांग किया था ।
भाजपा नेता अजीत सैनी की मांग के बाद परिवहन विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया था कि सभी रोडवेज बसें ओवर ब्रिजों के नीचे से जाएंगी ।
चालकों व परिचालको को निर्देशित भी किया गया था कि सभी बसें ओवर ब्रिजों के नीचे से गुजरेंगी । जिससे यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो । लेकिन विभाग के आदेश के बावजूद बसें पुलो के नीचे से नही गुजर रही है ।
