फतेहपुर । उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की बसों पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए सीट तो आरक्षित कर दी गई है । लेकिन आरक्षित सीटों पर सवारिया बैठी रहती हैं । जिससे पत्रकारों को खड़े खड़े ही मजबूरी में यात्रा करनी पड़ती है । लेकिन बसों के परिचालक सवारियों से सीट खाली नहीं करवाते हैं । जबकि परिवहन निगम के आला अधिकारियों द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी किया गया था कि पत्रकारों के लिए आरक्षित सीट पर बैठने से पहले सवारियों से यह कहना होगा कि मान्यता प्राप्त पत्रकार के आने पर सीट खाली करनी पड़ेगी । इसके मजबूरी में पत्रकार को खड़े होकर यात्रा करते हैं ।
