फतेहपुर । एक जरुरतमंद बच्चे को सर्व फार ह्यूमेनिटी संस्था के सदस्य गुरमीत सिंह ने रक्तदान किया । जिले के प्राइवेट अस्पताल जे के चिल्ड्रेन अस्पताल में भर्ती 11 महीने का बच्चा युग पुत्र दया शंकर निवासी गंगा नगर कॉलोनी फतेहपुर है । बच्चे को बुखार के चलते रक्त की कमी हो गयी । जिस कारण डॉक्टर ने बच्चे को 150 एम एल ओ पॉजिटिव ताजे रक्त की अवश्यक्ता बताई केस की जांच कर केस सर्व फार ह्यूमैनिटी ग्रुप में साझा करते ही ग्रुप के सदस्य गुरमीत सिंह रात 11:30 बजे श्याम नर्सिंग होम के रक्तकोष में पहुचे और जरूरतमंद बच्चे युग के लिए गुरमीत सिंह ने अपना 33वा रक्तदान किया । जिससे बच्चे के तीमारदार मूल शंकर शुक्ला को रक्त उपलब्ध हो सका ।
इस मौके पर टीम से गुरमीत सिंह,प्रांशु द्विवेदी,विकास रक्त कोष से प्रवीण प्रसून,राहुल व मरीज के तीमारदार मूल शंकर शुक्ला उपस्थित रहे ।
