फतेहपुर । अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर ने बताया कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं माननीय श्री रणंजय कुमार वर्मा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर के दिशा निर्देशन में कोविड-19 के सम्बन्ध में जारी दिशा निर्देशो का पालन करते हुये राष्ट्रीय लोक अदालत 11 फरवरी 2023 के सफल आयोजन हेतु आज प्री-ट्रायल बैठक आहूत की गयी ।
उक्त बैठक में श्रीमती अर्पणा त्रिपाठी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर व श्री राज मंगल सिंह अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम,श्री राकेश कुमार वर्मा अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय,श्री मेध सिंह अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड तृतीय,श्री अनिल कुमार पाण्डेय प्रबन्धक लीड बैंक श्री गौरव त्रिपाठी सहायक मैनेजर लीड बैंक उपस्थित रहे ।
आज बिजली विभाग एवं बैंक रिकवरी से सम्बन्धित लम्बित वादों को सुलह समझौते के माध्यम से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 11 फरवरी 2023 में सफलता पूर्वक अधिकाधिक संख्या में निस्तारण कराये जाने हेतु विस्तृत चर्चा की गयी । साथ ही प्री-लिटिगेशन की सुविधा प्रदान किये जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये एवं बैंक अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि कर्ज दारों की स्थिति देखकर ब्याज दरों में नियमानुसार छूट दी जाय और अधिक से अधिक कर्ज दारों को लोक अदालत में उनके वादों को समाप्त किया जाय ।
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 11 फरवरी 2023 में इच्छुक व्यक्ति शमनीय प्रकृति के वादो,वैवाहिक वादो,चेक बाउन्स, बैंक रिकवरी,मोटर दुर्धटना,बिजली विभाग,जलकर से सम्बन्धित,राजस्व वाद आदि प्रकार के मुकदमो को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराये जाने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है या सम्बन्धित न्यायालयो/कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर अपने वादो को लोक अदालत हेतु नियत कराये एवं आगामी लोक अदालत को सफल बनाये ।
