कानपुर । अमौर स्थित जगवंत सिंह भदौरिया महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत बीएड विभाग के अंतिम वर्ष के सभी छात्र-छात्राओं को मोबाइल फोन निःशुल्क वितरण किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया गया । इस दौरान कालेज स्टाफ द्वारा आऐ हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक ब्रजेश भदौरिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को तकनीकी क्षेत्र में सशक्त करने के लिए । स्मार्ट फोन वितरण योजना 2022 को संचालित कर रही है । अतः सभी छात्र व छात्राएं इस योजना से लाभान्वित होकर शिक्षा के क्षेत्र में स्मार्ट फोन का उपयोग कर आगे बढ़े । छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन देकर उनके शैक्षिक उन्नयन की दिशा में योगदान किया है । अतः हम स्मार्टफोन के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करके आगे बढ़ना चाहिए ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ० ब्रजेश भदौरिया प्रबंधक महाविद्यालय,डॉ० अनीता भदौरिया प्रधानाचार्या,डॉ० कुलदीप भारद्वाज,वीरेंद्र गौतम,पूजा सिंह,राजमोहन कुशवाहा व महाविद्यालय के सभी छात्र व छात्राएं उपस्थित रहें ।
