– सदस्यता अभियान के साथ हिंदू महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति करें जागरूक – नीलम गौतम ।

फतेहपुर । अंतरराष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती नीलम गौतम के आवास में जिला कार्य समिति की बैठक हुई । जिसमें संगठन के विस्तार को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया ।
बैठक में जिला कार्यकारिणी के सभी महिला कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से पूरे जनपद में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को सदस्य बनाने के वृहद रुप से अभियान चलाने की अपील की गई ।
इस मौके पर जिला समिति की सभी पदाधिकारियों को आईडी कार्ड देकर उनका हौसला अफजाई किया गया ।
बैठक में अंतरराष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती नीलम गौतम के साथ सविता,ऊषा देवी, रूबी देवी,मन्नो देवी,मंजूषा,लक्ष्मी,रेखा,आरती,सीमा,मंजू देवी ,सुषमा देवी,मुन्नी देवी,अंजली,रन्नो देवी व संगीता गौतम सहित एक सैकड़ा से ज्यादा महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं ।
