रिपोर्ट – रवीन्द्र त्रिपाठी
लखनऊ । राष्ट्रीय वैश्य परिषद की प्रदेश महिला अध्यक्ष जयश्री प्रिया गुप्ता ने आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा से मिल कर विराज सागर दास को भाजपा से लखनऊ का मेयर प्रत्याशी बनाए जाने के लिए गुहार लगाई ।
राष्ट्रीय वैश्य परिषद की प्रदेश महिला अध्यक्ष जय श्री प्रिया गुप्ता ने विराज सागर दास को भाजपा से लखनऊ का मेयर प्रत्याशी बनाए जाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा से मिलकर उनको पत्र दिया ।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि वैश्य समाज से भागीदारी के लिए विराज सागर दास के कार्यों को देखते हुए भाजपा लखनऊ के मेयर प्रत्याशी के लिए जरूर विचार करेगी । भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने भी विराज सागर दास को भारतीय जनता पार्टी से लखनऊ का मेयर प्रत्याशी बनाए जाने के सन्दर्भ में आश्वासन दिया ।
इस अवसर पर जयश्री प्रिया गुप्ता, अजय दीप संग राष्ट्रीय वैश्य परिषद के तमाम लोग उपस्थित रहे ।
