कानपुर । शासनादेश के पश्चात् उ प्र सरकार केमुख्य मंन्ञी जी व्दारा सेवानिवृत्त कर्मचारी को उसी दिन समस्त अवशेषों का भुगतान करने के लिए ई-पेंशन पोर्टल की घोषणा किया था । जो आज तक लोक निर्माण विभाग कानपुर नगर में लागू नहीं हुआ है ।
आज सेवानिवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर के संयोजक बी एल गुलाबिया के नेतृत्व में रविन्द्र कुमार मधुर ,शिवकुमार ने मुख्य अभियंता श्री श्रीराज से उनके कार्यालय में मिलकर ज्ञापन देकर बताया कि कार्यालय की लिपिक की साज़िश के तहत सेवानिवृत्त कर्मचारी श्री शिवकुमार की पेंशन को अभी तक कोषागार कार्यालय में नहीं भेजा गया है साथ सरकार के मुख्यमंत्री जी छवि को धूलधोसित किया जा रहा है ।
मुख्य अभियंता से मांग किया कि यदि एक सप्ताह में पेंशन का भुगतान नहीं किया जाता है तो पेंशनर्स एसोसिएशन सरकार के जारी शासनादेश की प्रतियां जलायेगे ।
