फतेहपुर । उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र फतेहपुर ने बताया कि अगले वर्ष माह फरवरी 2023 में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन प्रस्तावित है । जिसमें फतेहपुर जनपद को 500 करोड़ के निवेश का लक्ष्य प्रदान किया गया है । इन्वेस्टर समिट से पहले माह दिसम्बर 2022 में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विदेशों में जाकर निवेशकों को प्रदेश में आमंत्रित करने को रोड शो किया जा चुका है । प्रस्तावित इन्वेस्टर समिट में 10 देशों में पार्टनर कंट्री के उत्तर प्रदेश को सहमति दी है । इन्वेस्टर समिट एमएसएमई क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने हेतु नयी एमएसएमई नीति एवं टेक्सटाइल नीति का प्रख्यापन किया जा चुका है ।
एमएसएमई निति 2022 में नयी ईकाईयों हेतु पूंजी उपादान, विस्तारीकरण/विविधिकरण इकाइयों हेतु पूजी उपादान के अतिरिक्त निजी क्षेत्र में नये एमएसएमई पार्कों/फ्लेटेड फैक्ट्रीज को भी इन्सेटिव प्रदान किये जाने की व्यवस्था है ।
साथ ही स्टाम्प ड्यूटी में 100 प्रतिशत व बिजली व छूट के साथ निवेशकों को उनकी मांग के अनुसार ऋण की सुविधा भी उपलब्ध करायी जायेगी । अतः जनपद के इच्छुक/पात्र उद्यमी जो 50 करोड़ तक के निर्माण क्षेत्र (मैन्युफैक्चरिंग) में कार्य करने वाली इकाईयों को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में प्रतिभाग करने हेतु आमंत्रित किया जाता है।
इस सम्बंध में कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र फतेहपुर में एक हेल्थ डेस्क “इण्टेण्ट टू इनवेस्ट सेल” स्थापित किया गया है ।
जिसके नोडल अधिकारी श्री प्रबल प्रताप सिंह सहायक आयुक्त उद्योग हैं । जिनका मो० न० 8299876039 है । इच्छुक/पात्र उद्यमी प्रातः 11.00 बजे से सांय 04:00 बजे तक कार्यालय में आकर अपनी प्रस्तावित इकाई का इण्टेण्ट करा सकते है ।
