फतेहपुर । राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा लखनऊ के पत्र 12 अक्टूबर 2022 के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फतेहपुर ने अवगत कराया है कि दिव्यांग बच्चों की समावेशी शिक्षा की विभिन्न गतिविधियों के समुचित क्रियान्वयन एवं “समर्थ” पोर्टल के माध्यम से सतत अनुश्रवण तथा हित धारको को प्रेरित करने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 30 दिसम्बर 2022 को प्रातः 9:30 बजे प्रेक्षागृह फतेहपुर में किया जा रहा है । कार्यशाला में निर्धारित ससमय पर उपस्थित होने का कष्ट करें ।
