फतेहपुर । अगर केवाईसी नहीं कराई है तो किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त नहीं मिलेगी ।
यह जानकारी देते हुए राम मिलन सिंह परिहार उप कृषि निदेशक ने बताया कि भारत सरकार द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में सभी सम्मानित किसान भाईयों को सूचित किया जाता है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पी०एम०-किसान) योजनान्तर्गत 13वीं किश्त का भुगतान केवल उन्हीं कृषकों को किया जायेगा । जिनकी ई०के०वाई०सी० करायी जा चुकी है । जिन किसान भाईयों द्वारा अभी तक ई०के०वाई०सी० नहीं करायी गयी है । उनसे अपील की जाती है कि वह किसान किसी भी जन सुविधा केन्द/लोकवाणी केन्द्र पर जाकर ई०के०वाई०सी० अनिवार्य रूप से करा लें यदि समय से किसान भाईयों द्वारा ई०के०वाई०सी० नहीं कराते हैं तो पी०एम०-किसान की 13वी0 किश्त का भुगतान भारत सरकार द्वारा रोक दिया जायेगा एवं 13वीं किश्त का भुगतान तभी किया जायेगा । जब तक किसान द्वारा ई०के०वाई०सी० करा ली जायेगी ।
