फतेहपुर । मेसर्स पीएनसी इन्फ्राटेक लिमिटेड के पक्ष में कोई खनन अनुज्ञा पत्र स्वीकृत नहीं है ।
यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) फतेहपुर श्री विनय कुमार पाठक ने बताया कि सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि जनपद में वर्तमान समय मेसर्स पी०एन०सी० इन्फ्राटेक लि0 के पक्ष में साधारण मिट्टी का कोई खनन अनुज्ञा पत्र स्वीकृत नहीं है । समय-समय यह शिकायतें प्राप्त हो रही है कि मेसर्स पी०एन०सी० इन्फ्राटेक लिए व उनके प्रतिनिधि तथा उनकी आड़ में अन्य लोगों द्वारा बिना सक्षम स्तर से अनुमति प्राप्त किये मिट्टी का खनन/परिवहन किया जा रहा है । जो नियमानुसार नहीं है ।
जनपद में कहीं भी मिट्टी का अवैध खनन/परिवहन होता पाया जाता है तो जनपदवासियों द्वारा इसकी सूचना सम्बन्धित उप जिलाधिकारी फतेहपुर के दूरभाष नम्बर 9454417860,उप जिलाधिकारी खागा के दूरभाष नम्बर-9454417878 उप जिलाधिकारी बिन्दकी के दूरभाष नम्बर 9454417861 व खान अधिकारी फतेहपुर के दूरभाष नम्बर 8887534776 पर दी जा सकती है ।
मेसर्स पी०एन०सी० इन्फ्राटेक लि० व उनके प्रतिनिधि को भी सूचित किया जाता है कि बिना सक्षम स्तर से अनुमति प्राप्त किये मिट्टी खनन/परिवहन का कार्य न करें । अन्यथा उनके विरूद्ध भी नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी ।
