फतेहपुर । श्री हनुमान मन्दिर ट्रस्ट बसस्टैंड परिसर में ट्रस्टी आशा रस्तोगी के सौजन्य से कड़कती ठण्ड में राहत हेतु यात्रियों को 300 समोसे व 400 चाय वितरित किया गया । श्री हनुमान मन्दिर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी किशन मेहरोत्रा मनोज साहू अनिल वर्मा शिवम गुप्ता आशीष सिंह सलोनी मेहरोत्रा काव्य मेहरोत्रा के सहयोग से यात्रियों को समोसे चाय का वितरण करके राहत पहुचाने का कार्य किया ।
