बिन्दकी/फतेहपुर । एक युवती की तहरीर पर पुलिस ने फर्जी विवाह पत्र तैयार कर ब्लैकमेल करने के आरोप का मुकदमा युवक पर दर्ज किया है । सीओ के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है ।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने गुरुवार की रात को पुलिस क्षेत्राधिकारी परशुराम त्रिपाठी के निर्देशानुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक गांव के युवक पर मुकदमा दर्ज कराया है ।
युवती ने आरोप लगाया गया है कि युवक द्वारा उसे मोबाइल से धमकी दी जाती हैं । आरोपी युवक द्वारा मेरी व अपनी फोटो लगाकर फर्जी व कूट रचित रजीनामा अनुबंध पत्र व फर्जी नोटरी विवाह पत्र तैयार कर प्रार्थिनी के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर उसकी फोटो प्रार्थिनी प्रार्थिनी के रिश्तेदारों के मोबाइल पर भेज कर ब्लैकमेल कर रहा है ।
पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है ।
इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर आरोपी युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है ।
