फतेहपुर । निखार वूमेन्श ट्रेनिंग एन्ड डेवलपमेन्ट इन्सटीट्यूट मे महिला थाना अध्यक्ष कांति सिंह एवं निखार की निदेशक डाक्टर माधुरी साहू ने आई टी आई की आंन जाब ट्रेनिंग का भव्य शुभारम्भ किया गया ।
निखार वूमेन्श ट्रेनिंग एन्ड डेवलपमेन्ट इन्सटीट्यूट मे बालिकाओं एवं महिलायें सन् 2002 से विविध विषयों मे सतत रोज़गार परक प्रशिक्षण पाकर स्वालम्बी बन चुकी हैं । प्रशिक्षण की इस कड़ी मे पिछले तीन सालों से फतेहपुर जनपद के आई टीआई की छात्राओं को भी आंन जाब ट्रेनिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है निखार इन्सटीट्यूट प्रशिक्षण व हुनरमन्द बनाने के साथ सतत प्रयासशील रहता है कि बालिकायें हुनर मन्द बनने के गुर बताया महिला थानाध्यक्षा कान्ती सिंह ने अपनी एंटी रोमियो टीम महिला कांस्टेबल महिला,कांस्टेबल यशोदा, महिला कांस्टेबल वंदना,महिला कांस्टेबल अनीता द्वारा एंटी रोमियो चेकिंग जूनिया चौराहा तथा निखार वूमेन ट्रेंनिंग एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट वर्मा चौराहा मुराइन टोला फतेहपुर में गोष्टी कर महिलाओं एवं बालिकाओ को मिशन शक्ति,नारी सुरक्षा,नारी सम्मान अभियान के तहत हेल्पलाइन नंबर 112 पुलिस आपातकालीन सेवा,1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन,1090 विमेन पावर हेल्प लाईन,1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन ,102 स्वास्थ सेवा,108 एम्बुलेंस सेवा,1098 चाइल्ड हेल्प लाइन,181,महिला थाना के सी यूजी नंबर 9454404879 के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया ।
महिला हेल्पलाइन तथा एंटी रोमियो के कार्य सेल्फ डिफेंस अधिक महिला संबंधित कानून अधिकार आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया साथ ही हेल्पलाइन नंबरों से सम्बंधित महिलाओं/बालिकाओ से उनके साथ घटित किसी भी प्रकार की समस्या के बारे में एल,पूछा गया । किसी ने कोई समस्या नहीं बताई हेल्पलाइन नंबर प्रयोग करने के तरीके भी बताए गए ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे निखार टीम के सदस्य मास्टर दिव्यांश साहू,सूर्यांश साहु,श्रुति वर्मा,मधुपाल,रुपाली, सिमरन,शिफा,अम्रता इत्यादि रहीं ।
