बिन्दकी/फतेहपुर । श्री राम भक्त सेवा समिति के अध्यक्ष समाजसेवी ओम जी हिन्दू व उनकी टीम द्वारा आज मोहल्ला बराती नगर,लंका केवटरा व कटरा मोहल्ला में जरूरतमंद लोगों को सर्दी के कपड़े कम्बल,जाकेट,इनर,पैजामा,टोपा व मोजों का वितरण किया गया ।

बढ़ती ठंड को देखते हुए समिति के अध्यक्ष ओम जी हिन्दू ने कहा समिति द्वारा नगर सभी वार्डों में जरूरतमंद लोगों का पता करके उन्हें कपड़ों की व्यवस्था करवायी जा रही है ।
इस अवसर समिति के उपाध्यक्ष शिवम् गुप्ता,बराती लाल,सोनू सैनी,रितिक ओमर,अमित पटेल,अजीत,दिलीप,विमलेश ओमर मौजूद रहें ।
