फतेहपुर । ओवरब्रिज के ऊपर से गुजरने वाली बसें अब भाजपा नेता की शिकायत के बाद नीचे से गुजरने लगी है । चालक और परिचालको पर जुर्माने की कार्यवाही होने के बाद अब बस ओवर ब्रिज के नीचे से गुजरने लगे हैं । जिससे यात्रियों और राहगीरों को काफी राहत मिलेगी फतेहपुर से कानपुर और कानपुर से फतेहपुर जाने के परिवहन विभाग की रोडवेज की बसे हाईवे से गुजरती है । ओवर ब्रिज पुल बन जाने से सभी बसे पुल के ऊपर से ही गुजर जाती थी । जिससे यात्रियों की काफी परेशानियाँ आती थी आम जनता की परेशानियो को देखते हुए भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रमुख अजीत सैनी ने मुख्यमंत्री से शिकायत किया था जिसके बाद परिवहन विभाग द्वारा सभी चालको और परिचालको को निर्देशित किया गया था कि सभी बसे ओवर ब्रिज के नीचे से गुज़रेंगी । इसके बाद भी बसे नही गुजरी तो ARM ने चालको और परिचालको पर जुर्माना लगाना शुरू कर दिया जुर्माने के डर से अब काफी बसे ओवर ब्रिज के नीचे से गुजरने लगी ।जिससे यात्रियों और राहगिरो ने खुशी जाहिर किया । इस मामले को लगातार विभिन्न समाचार पत्रों ने अपने अखबार मे भी प्रकाशित किया था ।
अभी भी कुछ बसे ऊपर से ही निकल रही है ।
