फतेहपुर । कोड़ा जहानाबाद स्थित शहीद माल्टा इंटर कॉलेज में एक श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन कर प्रखर वक्ता समाजवादी नेता पूर्व विधायक मरहूम सैयद कासिम हसन को श्रृद्धांजलि अर्पित कर याद किया गया ।
जहानाबाद विधानसभा के पूर्व विधायक प्रखर वक्ता मरहूम सैयद कासिम हसन की आठवीं पूण्यतिथी पर स्थानीय शहीद माल्टा इंटर कालेज में आज अपरान्ह 11 बजे एक श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । श्रृद्धांजलि सभा के प्रारम्भ में मरहूम सैयद कासिम हसन की मजार पर उनके शुभचिंतकों व परिजनों श्रृद सुमन अर्पित कर नमन किया ।
आयोजित श्रृद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने मरहूम विधायक सैयद कासिम हसन के जीवन पर विस्तार से चर्चा करते हुए । उन्हें जहानाबाद विधानसभा ही नहीं वल्कि पूरे फतेहपुर का चहेता नेता बताया ।
