बिन्दकी/फतेहपुर । श्री राम भक्त सेवा समिति के द्वारा अवध वाटिका गेस्ट हाउस कटरा मोहल्ला में जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण किया गया ।


इस मौके पर संरक्षक मंडल के उपेन्द्र सिंह गौतम,राजू अग्रवाल,वीरेंद्र दुबे,रामकुमार साहू,रामकृष्ण ओमर,रिंकू तिवारी ,संगीता तिवारी,दिनेश तिवारी ,श्री राम भक्त सेवा समिति अध्यक्ष ओम जी हिन्दू,सोनू सैनी,बराती लाल,अश्वनी गुप्ता, शिवम गुप्ता, विक्रम चौहान,दीनू सविता, कपिल आर्य,आशू निषाद समेत आधा सैकड़ा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
बढ़ती ठंड को देखते हुए समिति के अध्यक्ष ओम जी हिन्दू ने कहा समिति द्वारा नगर सभी वार्डों में जरूरतमंद लोगों का पता करके उन्हें कपड़ों की व्यवस्था करवायी जा रही है ।
