फतेहपुर । ठंड में ठिठुर रहे लोगों को राहत प्रदान करने के लिए निराश्रित,दिव्यांग,वृद्ध,महिला,पुरुषों को कंबल का वितरण किया ।

रविवार को प्रातः 9:00 भोजन जन सेवा समिति के द्वारा फतेहपुर शहर के विनोबा नगर,बीबीपुर,गढ़ीवा,हरिहरगंज में 20 लोगो को एवं बहुआ ब्लॉक के जवाहर नगर में समिति के राकेश गुप्ता द्वारा 2 दर्जन चयनित निराश्रित, गरीब व जरूरतमंदों को सर्दी से बचाने हेतु कंबल दिया गया ।
कड़ाके की ठंड मे कंबल मिलते हीं गरीबों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिला ।
समिति के संस्थापक कुमार शेखर ने अपील की है कि आप यदि सक्षम है तो उनकी मदद जरूर करें ।
हो रही भीषण ठंड से उन्हें बचाये । समिति की तरफ से जनपद वासियों को नववर्ष 2023 आप सभी के जीवन में खुशियाँ,स्वास्थ्य,सुख,शांति एवं समृद्धि लेकर आएँ ।
नव वर्ष की हार्दिक बधाई शुभकामनाएँ ।
इस अवसर पर सहयोगी रहे आचार्य रामनारायण,राकेश गुप्ता ,राघवेंद्र गुप्ता,गोकरन मिश्रा,सत्यम,सुमित शर्मा,मनीष केसर वानी,दिलीप यादव,नरेश अग्रहरी,वारिस अली सानू,श्रेष्ठ गुप्ता आदि ।
