खागा/फतेहपुर । व्यापार मंडल खागा द्वारा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में परम्परागत नववर्ष 2023 की शुरुआत निःशुल्क चाय एवं बिस्किट वितरण के द्वारा की गई । जहां पर सर्वप्रथम अतिथि के रूप में पधारे सभी अधिकारियों को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया ।


तत्पश्चात आए हुए सभी अतिथियों द्वारा राहगीरों वा व्यापारी भाईयों को चाय व बिस्किट बांटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
यह कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से शुरू होकर देर शाम तक चतला रहा । जहां पर हजारों की संख्या में लोगों ने चाय व बिस्किट का आनंद लिया ।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह, निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष वा नामित सभासद राकेश सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विमलेश पाण्डेय,युवा मोर्चा खागा मंडल अध्यक्ष जुगेश सिंह,राहुल मोदनवाल,बबलू सिंह,श्री रामलीला कमेटी खागा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र, तो वहीं व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों में व्यापार मंडल के खागा अध्यक्ष अमिताभ शुक्ला,जिला उपाध्यक्ष राजेश चौधरी, फैजान फैसल चश्मे,ननकऊ तिवारी,खागा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय अग्रहरी,उपाध्यक्ष डॉक्टर आर सी राय,मनोज शुक्ल, धीरज मोदनवाल,मन्सूर आलम,बबलू त्रिवेदी,महामंत्री अतुल साहू,संरक्षक अब्दुल हफीज हाफिज जी,कमलेश बाजपेई, त्रियुगी नारायण गुप्त,डाक्टर अहमद शमीम,युवा के अध्यक्ष सूरज सिंह सभासद,महामंत्री अरुण मोदनवाल राजू,मंत्री शुभम दीक्षित,सुभाष केशरवानी,कोषाध्यक्ष परिवेश जायसवाल,चेतन पाठक का अतुलनीय सहयोग रहा ।
