कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिट्टी खनन कर रहे मजदूरों को आधा दर्जन दबंग युवकों ने जमकर मारा पीटा मारपीट में चार मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए सूचना पर पहुंची महाराजपुर पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया वहीं तहरीर मिलने के बाद महाराजपुर पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई ।
मिली जानकारी के अनुसार महाराजपुर थाना क्षेत्र में राजस्व विभाग की मिलीभगत से अवैध मिट्टी खनन का कार्य धड़ल्ले से जारी है ।
रविवार को मूंजखेड़ा गांव में मिट्टी का खनन हो रहा था तभी दबंग युवकों द्वारा कार्य कर रहे मजदूरों को बुरी तरह मारा पीटा जिससे मजदूरों को गंभीर चोटें आ गई । पीड़ित हसीन खान ने बताया कि रविवार की सुबह 4 बजे मिट्टी ढुलाई का कार्य करा रहे ।
मुनीम अवधेश ने फोन करके बताया कि खानपुर निवासी सत्यम सिंह व हर्ष सिंह अपने साथियों के साथ आकर रंगदारी मांगने लगे पीड़ित ने जिसका विरोध किया तो सत्यम सिंह व हर्ष सिंह ने गाली गलौज करते हुए अपने साथियों के साथ बेल्ट और रॉड से काम कर रहे । मजूदर रोहित,अरुण,वीरेंद्र, नफीस व सलमान को बुरी तरह से मारा पीटा जिससे सभी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए ।
पीड़ित ने फोन द्वारा घटना की सूचना महाराजपुर पुलिस को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची महाराजपुर पुलिस ने सभी घायलों को उपचार हेतु सरसौल सीएचसी में भर्ती कराया वहीं मारपीट कर रहे युवक मौके से फरार हो गए । पीड़ित ने लिखित शिकायत महाराजपुर थाने में दी ।
